आम लोगों से जुड़ी कुछ जरूरतें वक्त देखकर नहीं आतीं. मसलन कोई बीमारी, सड़क दुर्घटना में आपको आई चोट का इलाज, परिवार की कुछ तत्काल जरूरतें या फिर अचानक की जाने वाली यात्रा का बड़ा खर्च. ऐसे में कभी-कभी तत्काल आए ऐसे खर्चों के लिए आपको लोन भी लेना पड़ जाता है. आमतौर पर बैंक आपकी जरूरत नहीं बल्कि आपका क्रेडिट स्कोर देखकर ही आपकी लोन की एप्लीकेशन को मंजूरी देता है, लेकिन आपके पास खराब क्रेडिट स्कोर होने के बावजूद पर्सनल लोन पाने का मौका होता है. हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको इसी के बारे में बताने की कोशिश करेंगे.

क्या है तरीका: अगर आपका क्रेडिट स्कोर खराब है और आप इस बात को लेकर चिंता में हैं कि बैंक आपको लोन कैसे देगा तो मौर्गेज लोन आपको राहत की सांस दे सकता है. आपको बता दें कि मौर्गेज लोन बैंक की शर्तों और क्रेडिट स्कोर के झंझट से बचने का आसान उपाय है.

कैसे उठा सकते हैं फायदा: मौर्गेज लोन का फायदा उठाने के लिए आपको अपने पास रखी कोई बहुमूल्य वस्तु गिरवी रखनी होती है और उसी के एवज में आप लोन प्राप्त कर सकते हैं. ये बहुमूल्य वस्तु गोल्ड, बैंक एफडी, इंश्योरेंस पौलिसी आदि हो सकती हैं. आपको बता दें कि यह सिक्योर्ड लोन की श्रेणी में ही आता है और ऐसे में इनकी ब्याज दरें भी पर्सनल लोन के मुकाबले सस्ती होती हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...