भारत सरकार एक नई स्कीम पर काम कर रही है. इस योजना का सबसे ज्यादा फायदा हाउस वाइफ को होगा. इसके तहत महिलाएं घर बैठकर ही बीपीओ के लिए काम कर सकेंगे. इससे उन्हें पर्सनाल्टी डेवलपमेंट के साथ ही अच्छी आमदनी भी होगी. जल्द ही सरकार इस योजना को लाने जा रही है. इस योजना के तहत ऐसे प्‍लेटफौर्म डेवलप किए जाएंगे, जिसमें लगभग 100 महिलाएं अपने घरों से ही बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (BPO) में काम करके अच्छी सैलरी ले सकती हैं. सरकार की यह स्कीम परवान चढ़ी तो महिलाओं के करियर के लिए यह अच्‍छा मौका साबित होगा.

ये है स्‍कीम

इंफौर्मेशन एंड टेक्नोलौजी प्रमुख ने कहा कि उन्‍होंने अपने विभाग से कहा है कि वे एक स्‍कीम बनाएं. यह स्कीम ऐसी हो जिसमें महिलाओं को घर से काम करने की छूट हो. इसमें करीब 100 महिलाओं का ग्रुप इकट्ठा होकर एक प्‍लेटफौर्म तैयार करें और मिलकर काम करें. उन्‍होंने यह जानकारी हाल ही में रूरल बीपीओ प्रमोशन स्‍कीम के एक कार्यक्रम में दी.

क्या है बीपीओ प्रमोशन स्‍कीम

देश में इंफौर्मेशन एंड टेक्नोलौजी (IT) सेक्टर का विकास चुनिंदा शहरों में ही हुआ है. अधिकतर आईटी कंपनियां दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम, मुंबई-पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु-मैसूर और चेन्नई में हैं. इसको देखते हुए सरकार ने साल 2014 में फैसला लिया था कि छोटे शहरों में भी आईटी सेक्टर की नौकरियों के मौके बढ़ाए जाएंगे. इसी तरह सरकार ने बीपीओ प्रमोशन स्‍कीम की शुरुआत की है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...