वित्त वर्ष 2017-18 खत्म होने में अब केवल एक महीने का समय रह गया है. ऐसे में अगर आप इनकम टैक्स बचाने के लिए निवेश विकल्प की तलाश में है और आपका मन शेयर बाजार में निवेश करने का है तो ULIP और ELSS आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं. हम अपनी इस स्टोरी के माध्यम से आपको बताने की कोशिश करेंगे कि आखिर इन दोनों में से कौन सा विकल्प आपके लिए ज्यादा बेहतर रहेगा.
पहले जानें कि दोनों विकल्पों में क्या है सामान्य अंतर
टैक्स बचत के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ये दोनों ही विकल्प एक जैसे बिल्कुल भी नहीं होते हैं. इन दोनों में अंतर होता है. दरअसल यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (ULIP) और इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम्स (ELSS) दो अलग अलग उद्देश्य की पूर्ति के लिए इस्तेमाल होने वाले निवेश विकल्प हैं. यूलिप जीवन बीमा से जुड़ा हुआ होता है और इस विकल्प की पेशकश जीवन बीमा कंपनियों की ओर से की जाती है, जबकि ईएलएसएस एक इक्विटी फंड होता है. इन दोनों ही निवेश विकल्पों से आप टैक्स की बचत कर सकते हैं.
दोनों के एक जैसे होने को लेकर भ्रम की स्थिति क्यों?
इन दोनों ही निवेश विकल्पों को लेकर भ्रम इसलिए पैदा होता है क्योंकि दोनों ही इक्विटी मार्केट्स में निवेश करते हैं और दोनों ही टैक्स सेविंग इंस्ट्रूमेंट्स हैं.
