एलआईसी का कैंसर कवर एक नियमित प्रीमियम भुगतान का स्वास्थ्य बीमा प्लान है. यह प्लान कैंसर के निदान पर सहायता प्रदान करता है. आज के समय में आर्थिक रूप से कैंसर से लड़ना बहुत कठिन काम है लेकिन एलआईसी के कैंसर कवर योजना ने इसे आसान बना दिया है. यह एक ऐसी योजना है जो ग्राहकों को सर्जरी, अस्पताल में भर्ती, कीमोथेरैपी, कैंसर के लिए दवा इत्यादि के बढ़ती लागत से बचने में मदद करता है.
यह पौलिसी औनलाइन या औफलाइन भी खरीदी जा सकती है. इसकी जानकारी आप एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट से ले सकती हैं.
कैंसर कवर पौलिसी में उपलब्ध विकल्प
पहला विकल्प: इस विकल्प में बीमा राशि पौलिसी अवधि के दौरान एक समान रहती है.
दूसरा विकल्प: इस विकल्प में बीमा राशि पहले 5 वर्ष तक 10% हर वर्ष बढ़ती रहेगी, अगर पौलिसीधारक को इन 5 वर्षों के दौरान कैंसर डाइग्नोस हो जाता है, तो उस की बीमा राशि उस के बाद नहीं बढ़ेगी.
यह योजना कैंसर की दो अवस्थाओं में बीमा राशि प्रदान करती है, साथ ही बीमाधारक द्वारा चुने गए विकल्प पर प्रीमियम निर्धारित होता है.
अर्ली स्टेज कैंसर (प्रारंभिक अवस्था का कैंसर) में भुगतान बीमा राशि की 25% राशि पौलिसीधारक को दे दी जाएगी.
अगले 3 वर्ष का प्रीमियम माफ कर दिया जाएगा.
