अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करती हैं, तो सावधान हो जाइए, क्योंकि आप साइबर अपराधियों के निशाने पर हो सकती हैं. आज कल त्योहारों के खास मौके पर साइबर क्राइम के ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें साइबर अपराधी इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों को अपना निशाना बनाने की फिराक में हैं.

कंप्‍यूटर या स्मार्टफोन की स्क्रीन पर पूरी दुनिया का बाजार सिमट आया है. लोग ऑनलाइन शॉपिंग का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं. हालांकि जो लोग ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर पूरी तरह से बेफिक्र हैं, उन्हें भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए और जिन्होंने अभी अभी शॉपिंग करना शुरु किया है वे भी सावधान हो जाएं, क्योंकि साइबर अपराधी की नजर आप पर हो सकती है.

कई बार कुछ ऐसे केस भी देखे जाते हैं जहां आपको पहले ईमेल भेजा जाता है और फेक डोमेन नेम यूज किया जाता है, ताकि आप उस ईमेल को खोलें और उस साइट पर जाएं जहां फेक डोमेन नेम यूज किया गया है.

ये मेल पॉपुलर ब्रांड्स के नामों से भेजे जाता हैं और इन पर 80 फीसदी डिस्काउंट भी दिए जाते हैं, ताकि लोग आकर्षित होकर खरीदें.

ऑनलाइन शॉपिंग का बाजार इतना बड़ा है कि साइबर अपराधी हमेशा इस बाजार में अपने शिकार की फिराक में रहते हैं. एक अनुमान के मुताबिक भारत में ऑनलाइन शॉपिंग का बाजार 4 हजार करोड़ रुपये का हो सकता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...