Food Safety Checkpoint  : भारत में बढ़ते खाद्य मिलावट के मामलों के बीच अब टेक्नोलॉजी हर घर को बना रही है Food Safety Checkpoint. जानिए कैसे स्मार्ट डिवाइस और नई तकनीक आपके परिवार के खाने को सुरक्षित बना सकती है.

भारत जैसे देश में भोजन सिर्फ पोषण का साधन नहीं, बल्कि संस्कृति और परिवार का हिस्सा है. लेकिन बढ़ते फूड एडुल्टरेशन (खाद्य मिलावट) के मामलों ने एक गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है — क्या हमारा खाना वास्तव में सुरक्षित है? त्योहारों के समय दूध, मिठाई, मसाले और तेल में मिलावट की खबरें अक्सर सामने आती हैं. ऐसे में जरूरत है कि खाद्य सुरक्षा सिर्फ सरकारी निरीक्षण तक सीमित न रहे, बल्कि हर घर तक पहुंचे. आज की तकनीक इस दिशा में एक बड़ा बदलाव ला सकती है.

मिलावट-

एक छुपा हुआ खतरा खाद्य मिलावट कई बार तुरंत बीमारी का कारण बनती है, लेकिन अधिक खतरनाक है इसका लंबे समय तक असर. इस बारे में पेपर प्रो के संस्थापक ध्रुव तोमर कहते हैं कि मिलावटी दूध में यूरिया, डिटर्जेंट या सिंथेटिक तत्व मिलाए जाने की घटनाएं सामने आती रही हैं. इसी तरह मसालों में कृत्रिम रंग, मिठाइयों में सस्ता केमिकल या खराब गुणवत्ता का तेल मिलाया जाना स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...