लेखक- पूजा भारद्वाज

अक्सर हम घर पर खाना बनाने से बचने के लिए बाहर से पैक्ड फूड या प्रोसेस्ड फूड खरीदते हैं, जिसे हम ज्यादा दिन तक रख देते हैं, लेकिन अगर हम ऐसे फूड को सही ढ़ग से नही रखें तो ये हमारी हेल्थ के साथ-साथ घर के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है. इसीलिए आज हम आपको ये बताएंगे कि कैसे कच्चे, प्रोसैस्ड या पैक्ड फूड को आवश्यकता के अनुसार स्टोर करके रखा जा सके.

-  रैफ्रिजरेटर का तापमान -5 डिग्री सैल्सियस पर रखा जाना चाहिए.

-  फ्रीजर का तापमान -18 डिग्री सैल्सियस पर रखा जाना चाहिए.

-  सारे फूड को सही तरीके से कूलिंग मिले यह सुनिश्चित करने के लिए फूड को फ्रिज में छोटेछोटे वौल्यूम में बांट कर रखना चाहिए.

-  ताजा कटे और जूसी फ्रूट्स को तुरंत खा लेना चाहिए. हालांकि थोड़े समय के लिए फ्रिज में स्टोर कर सकती हैं.

ये भी पढ़ें- 5 टिप्स: नेचर थीम से ऐसे सजाएं घर

-  पके खाने को थोड़ा ठंडा होने के बाद फ्रिज में रखना चाहिए. तैयार किए गए फूड का ट्रैक रखने के लिए स्टिकर का उपयोग कर के तारीख के साथ फूड पैकेजों को लेबल करना चाहिए.

-  रैफ्रिजरेटर में पके फूड को सब से ऊपर वाली शैल्फ और कच्चे फूड को नीचे वाली शैल्फ में रखना चाहिए.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...