Genz Slang Terms: पटना से एमबीए की पढ़ाई करने मुंबई आई उर्मि को मुंबई की लाइफस्टाइल बहुत पसंद आई. यहां खानपान से ले कर आसपास के लोगों के मिलनसार व्यवहार ने उसे बहुत प्रभावित किया. पढ़ाई के दौरान उस की मुलाकात अपने बैचमेट सुनील से हुई. बातोंबातों में उर्मि का झुकाव सुनील की तरफ होने लगा. धीरेधीरे उन की दोस्ती गहरी हो गई. दोनों कई बार साथसाथ घूमने जाने लगे. करीब 6 महीने बाद जब उर्मि ने सुनील से पूछा कि आखिर वे दोनों कर क्या रहे हैं, तो सुनील का जवाब था, "फ्लीटिंग..."

उर्मि को इस शब्द का अर्थ पता नहीं था. वह हंस कर वहां से निकल गई. उसे लगा था कि सुनील शायद डेटिंग कहेगा, लेकिन उस ने तो एक अलग ही शब्द बताया. उर्मि औनलाइन जा कर इस का अर्थ पता की तो वह समझ पाई कि सुनील उस के साथ एक अच्छा समय बिता रहा है. इस में किसी का किसी पर कोई पाबंदी नहीं है, जब तक मन करो साथ घूमोफिरो और जब मन हो कहीं निकल जाओ. यानि सुनील किसी रिश्ते की पाबंदी में नहीं रहना चाहता. सुनील की इस बात से उर्मि को धक्का तो लगा, क्योंकि उस का सपना सुनील के साथ रिश्ते को आगे बढ़ाने का था, लेकिन धीरेधीरे उर्मि ने सुनील से दूरी बना ली और अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने लगी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...