वर्षा एक कोच्चि बेस्ड होम स्टाइलिस्ट हैं. वे बचपन से ही अपनी काबिलीयत से हर चीज को खूबसूरत बनाती रही हैं. घर सजाने में तो उन्हें खासतौर पर महारत हासिल है. वे घर सजाने से जुड़े अपने कुछ आइडियाज शेयर कर रही हैं:

यों बनाएं खूबसूरत

- भले आप नया घर बना रहे हैं, उसे रेनोवेट करा रहे हैं या फिर उस में वर्षों से रह रहे हैं, हमेशा कुछ चीजें होती हैं जिन का प्रयोग कर आप उस जगह की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं. होम स्टाइलिंग एक नियमित प्रक्रिया है जहां आप रचनात्मक तरीकों का प्रयोग कर अपने मकान को घर बना सकती हैं. इस की शुरुआत होती है एक कमरे के स्वरूप को पहचानने व इस बात तो समझने से कि उस कमरे को बेहतर कैसे बनाया जा सकता है.

- कई बार आप कितना भी प्रयास कर लें घर अच्छा नहीं दिखता. ऐसे में जरूरी है कि आप इस की वजह समझें. वजह कोई भी हो सकती है. खराब फर्नीचर, लेआउट से ले कर प्राकृतिक रोशनी की कमी तक.

उदाहरण के लिए मीना ने गैस्ट बैडरूम के मेकओवर का प्लान बनाया. देखने में भले ही यह कमरा सामान्य लग रहा था, मगर वास्तव में यहां ऊर्जा और जीवंतता की कमी थी. मीना ने

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...