किचन घर का वह कोना है, जहां महिलाएं अपना सब से ज्यादा समय व्यतीत करती हैं. ऐसे में किचन का व्यवस्थित व मौडर्न होना समय की डिमांड है. तभी तो आजकल मौडर्न किचन का चलन बढ़ता जा रहा है. ऐसे में जब भी आप अपने घर का इंटीरियर करवाएं तो किचन को अनदेखा न करें क्योंकि इस का न सिर्फ घर के लुक को बढ़ाने में अहम रोल होता है, बल्कि मौडर्न किचन काम को आसान बनाने में मदद करने के साथासाथ टाइम सेविंग भी है.

तो आइए जानते हैं जब आप अपनी किचन को मौड्यूलर बनवाएं, तो किन बातों का रखें ध्यान:

कैसी हो लकड़ी

हर किसी का सपना होता है कि उस का अपना घर हो और उस में किचन मौड्यूलर होने के साथसाथ वह हर फैसिलिटी से परिपूर्ण हो. लेकिन कई बार हम पैसे बचाने के चक्कर में किचन में सस्ता वुडेन वर्क करवा लेते हैं, जो जल्दी खराब होने के साथसाथ आप के पूरे बजट को भी बिगाड़ने का काम करता है.

ऐसे में जरूरी है कि जब भी किचन में लकड़ी का काम करवाएं तो देखें कि वह वाटरप्रूफ हो ताकि किचन में मौइस्चर का प्रभाव भी उस पर न पड़े और अगर आप का बजट है तो कोशिश करें कि टरमाइटपू्रफ लकड़ी का चयन करें ताकि दीमक आप की किचन को छू भी न पाए. हमेशा किचन में क्वालिटी प्लाईवुड का ही इस्तेमाल करें ताकि किचन सालोंसाल नई बनी रहे.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...