गहने पहनना किसे पसंद नहीं होता. गहनों को पहनने में जितना मजा आता है उससे ज्यादा कुछ लोगों को उनकी खरीददारी करने का शौक होता है. लेकिन गहने पहनना और खरीदना ही काफी नहीं होता. इसके लिए आपको गहनों की परख, समझदारी, और सूझ-बूझ की भी जरूरत होती है. अक्सर हम में से कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि जब भी हम किसी ज्वेलरी शॉप में जाते हैं, तो ऐसे कई तरह के गहने होते हैं जिनकी खूबसूरती हमारी आँखों को आपनी ओर आकर्षित कर ही लेती है. और हम उसे खरीद लेते हैं. लेकिन ये कितना समझदारी का काम है? क्या गहनों की खरीददारी के लिए इतनी जानकारी काफी है? तो हमारा जवाब होगा नहीं.

1. जानिए आपका स्टाइल- गहनों को खरीदते समय आपको बस यूँ ही खरीददारी नहीं करनी, आपको अपने स्टाइल के बारे में भी पता होना चाहिए. आपको पता होना चाहिए कि आपको आखिर चाहिए क्या. अगर आप ट्रेडिशनल गहनें खरीदना चाहती हैं या आज कल के ट्रेंडी फंकी गहनें. आपको ज्वेलरी शॉप में घुसते समय ही अपने दिमाग में इस बात को क्लियर कर लेना है. वहीं अगर आपको कोई रत्न पसंद है तो आप उस रत्न के बारे में जान लें, ताकि आप दुकानदार से बात कर सकें. अगर आपने किसी भी तरह की शैली का चुनाव पहले कर लिया तो आपके लिए गहनों का चुनाव भी आसान हो जाएगा.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...