वर्तमान समय की सबसे भीषण समस्याओं में से एक समस्या, प्लास्टिक का बढ़ता उपयोग है. दिनों-दिन लोग, प्लास्टिक का भरपूर इस्तेमाल करते जा रहे हैं. कई राज्यों और शहरों में पूरी तरह से प्रतिबंध लगाये जाने के बावजूद भी प्लास्टिक के उपयोग में कमी नहीं आ रही है.
प्लास्टिक कोई आसान सामग्री नहीं है जो कचरे में पड़ने के बाद आसानी से गल जाये, इसे गलने और पूरी तरह समाप्त होने में 200 से 500 साल का समय लग जाता है. कई बार इसे जानवर खा लेते हैं और आंतों में फंसने के कारण उनकी मृत्यु भी हो जाती है.
बाजार में प्लास्टिक बोतल, पन्नी, कपों, बर्तनों, थैलों आदि के रूप में मिलती है. सामान्यत: भी आप घर में सफाई करें तो आपको सबसे ज्यादा प्लास्टिक ही कचरे में दिखेगी.
इस समस्या को लेकर हम सभी को चिंताग्रस्त होना चाहिए और प्लास्टिक का सामान कम से कम लें और जितना लें, उसे अधिक से अधिक रिसाईकल करें, ताकि आप भी पर्यावरण को सुरक्षित रखने में सहायता प्रदान करें.
होम मेकिंग, प्लास्टिक के सामान से बहुत अच्छी तरह की जा सकती है. जैसे आईसक्रीम कप को पेन स्टैंड बनाएं आदि. बच्चों के लिए प्रोजेक्ट बनाने में प्लास्टिक का इस्तेमाल कर लें. इससे ये बर्बाद नहीं होगी और आपके पैसे भी कम खर्च होंगे.
