बारिश का मौसम हो और चारो तरफ हरियाली ना छाए ऐसा हो नहीं सकता. गर्मी से झूलस्ते हुए पौधों को जब बारिश की बुंदे मिलती हैं तो प्रतीत होता जैसे पौधों को नया जीवन मिल गया हो. ऐसे मौसम में सिर्फ चाय पकोडे का लुत्फ ना उठाएं बल्कि अपने घर की बागवानी को सवारे.
जो लोग पौधे खरीदने के खर्च से घबराते हैं तो भी आप सिर्फ कुछ पौधों की कटिंग लगा कर अपने घर को खुशबू से महका सकते हैं और अपने चारो तरफ खुशनुमा हरियाली ला सकते हैं तो चलिए आज हम बताते हैं कुछ ऐसे खास पौधों के बारे में जिन्हें आप सिर्फ कटिंग से ही ऊगा सकते हैं.
चंपा :- इस पौधे को आप कटिंग के जरिए आसानी से लगा सकते हैं मिट्टी में खाद की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए व पानी की मात्रा कम ही रखें क्योंकि ज्यादा पानी से कटिंग सड़ सकती है इसको केतकी और प्लूमेरिया आदि नामों से जानते हैं.
बोगनविलिया :- इस पौधे को सनलाइट बहुत पसंद होती है व पानी की कम आवश्कता होती है इस पौधे को देखरेख की आवश्यकता कम होती है.
चांदनी :-इस पौधे को कटिंग के जरिए आसानी से लगा सकते हैं इस पर सफ़ेद रंग के सिंगल व डबल पैटल के फूल खिलते हैं शुरुवात में इस पौधे को पानी कम ही दें. यह पौधा आपके घर को खुशबू से महका देगा.
