पौजिटिविटी यानी सकारात्मकता व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ व ऊर्जावान बनाती है, इसलिए बड़ी से बड़ी मुसीबत का सामना करना भी उस के लिए बहुत मुश्किल नहीं रह जाता. पौजिटिविटी के लिए सकारात्मक सोच का होना आवश्यक है ताकि हमारी सोच को नकारात्मक बनाने वाले तत्त्व हमारे आसपास न रह सकें और हम स्वयं को पौजिटिव ऐनर्जी युक्त अनुभव कर सकें.

क्या है पौजिटिव ऐनर्जी

ऐनर्जी का शाब्दिक अर्थ होता है ऊर्जा या शक्ति. वहीं पौजिटिव ऐनर्जी वह ऊर्जा है जो हमारे मन को शांति और सुकून का एहसास कराती है और हमारे सोच को सकारात्मक बनाती है. हर समय पौजिटिव ऐनर्जी से लबरेज रहने के लिए आवश्यक है कि हम अपने घर को भी पौजिटिव ऐनर्जी से युक्त बनाएं और इस के लिए आवश्यक है कि हम इन बातों पर ध्यान दें:

घर को एकदम साफसुथरा और व्यवस्थित रखें और घर के सामान का हर 6 माह में निरीक्षण करें. जिस सामान का आप ने 6 माह से उपयोग नहीं किया है उसे घर से विदा कर दें, क्योंकि घर में उस की उपयोगिता ही नहीं है और वह आप के घर में सिर्फ जगह घेर रहा है. घर में रहने वाला अनुपयोगी सामान और कूड़ाकबाड़ निगेटिव ऐनर्जी उत्पन्न करता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...