अपनी वाईन की पुरानी बोतलों को अटाले में नहीं दें. इन्हें बचाकर रखें. कुछ बॉटल क्राफ्ट आइडियाज को यूज करके इन बोतलों से आप घर की सजावट भी कर सकती हैं.

थोड़ा क्रिएटिव हो जाएं. किसी फ्रेंड को गिफ्ट देना हो या अपने ही घर के लिए डेकोरेटिव पीस बनाना हो या फिर हॉलिडे डेकोरेशन के लिए कुछ नया चाहिए हो तो अपनी खाली वाईन बोतलों का इस तरह से बेहतरीन इस्तेमाल किया जा सकता है.

बोतल लाइट

त्यौहारों पर बाजार के लाइट या कंदील से बोर हो गए हों तो कुछ नया करें. अपनी खाली वाईन की बोतलें स्टोर रूम में से बाहर लाएं और इनमें एलईडी लाईट लगाकर अपने कमरे में या लिविंग रूम में बॉटल लाइटिंग से रौशनी करें. कमरे को नया लुक मिलेगा और आपकी क्रिएटिविटी की तारीफ भी होगी.

कुछ कोजी

ठंड के इस मौसम में सब कुछ कोजी ही अच्छा लगता है फिर चाहे वो फूलदान ही क्यों न हो. अपने फ्रेश फ्लावर्स को ठंड के मौसम में अलग ही लुक दें. कोजी लुक दें. वाइन की बॉटल्स पर कॉटन की रस्सी या जूट की रस्सी लपेटें और पूरी तरह से ढंक दें. यहां कलरफुल यार्न भी यूज किया जा सकता है. क्योंकि सीजन ठंड का है तो डार्क और वॉर्म कलर का यार्न अच्छा लगेगा. ओकेजन और सीजन के अनुसार ही डेकोरेट करें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...