Home interior : एक कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने वाली निशा हर 8 से 10 साल बाद अपने घर की इन्टीरीयर को बदल देती है, क्योंकि रोजरोज उन्हे ऑफिस से आकर एक ही घर के डेकोरेशन और फर्नीचर देखना पसंद नहीं. इसके लिए वह अपना अलग बजट बनाती है, जिससे उन्हे खर्च करना आसान होता है. इसमें पहले वह 5 साल रंग रोगन या फर्नीचर की प्लेसमेंट को बदलती है, फिर वह फर्नीचर को ही बदल देती है, जिससे उनके घर का लुक हमेशा फ्रेश बना रहता है.
असल में फैशन की तरह, इंटीरियर डिजाइन के ट्रेंड भी समय के साथ बदलते रहते हैं. कभी ऐसा समय था, जब लोग पुरानी दादा-दादी के ओल्ड भारी – भड़कम फर्नीचर को सम्हाल कर रखते थे और उसी को सालों साल प्रयोग करते थे और घर के इंटीरियर में किसी प्रकार की बदलाव करने से कतराते थे. समय के साथ इसमें बदलाव आया है. अब बड़े शहरों में जगह की काफी कमी और लोगों के लाइफस्टाइल में काफी परिवर्तन आया है, ऐसे में लोग जगह के अनुसार ही इंटीरियर करते है, ताकि उन्हे घर हमेशा फ्रेश और नया दिखे.
क्या कहती है रिसर्च
इन्वाइरन्मेनल साईकोलोजी के अनुसार, हम जिस माहौल में रहते हैं, उसका गहरा असर हमारे विचारों पर पड़ता है. घर के इंटीरियर बदलने से न्यूरोप्लास्टिसिटी को बढ़ावा मिलता है, जिससे दिमाग को नयापन और ताजगी महसूस होती है. साथ ही फालतू सामान हटाकर इंटीरियर को व्यवस्थित करने से कोर्टिसोल यानि तनाव बढ़ाने वाला हार्मोन का स्तर कम होता है. बिखरा हुआ घर बिखरे हुए दिमाग का प्रतीक होता है, जबकि साफ और व्यवस्थित घर मानसिक शांति देता है. इतना ही नहीं, जब आप घर में अपनी पसंद के रंग, सुंदर सजावट या नया फर्नीचर देखते हैं, तो दिमाग में 'डोपामाइन' रिलीज होता है. इसे इंटीरियर डिजाइनिंग की भाषा में ‘डोपामाइन डेकोर’ भी कहा जाता है.
