फ्रिज में काफी चीजों को स्टोर करके रखा जाता है क्योंकि हरी सब्जियां और डेयरी प्रोडक्ट्स जल्दी खराब हो जाते हैं. इसी के साथ फ्रिज में जूस, फ्रूट और अंडे भी रखे जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं फ्रिज में अंडा स्टोर करने से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं.
हाल में ही एक अध्ययन के तहत वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है कि अंडों को फ्रिज में रखना सुरक्षित नहीं है. वैसे माना जाता है कि फ्रिज में रखे अंडे, बाहर रखे अंडों की तुलना में ज्यादा वक्त तक ताजा बने रहते हैं और फ्रेश होने के कारण इनका स्वाद भी बना रहता है. बावजूद इसके वैज्ञानिकों ने अपने तर्कों से सालों से चले आ रहे इस चलन को गलत बताया है.
फ्रिज में अंडे स्टोर करने के ये नुकसान
1. अगर आपको अंडे का इस्तेमाल बेकिंग प्रोडक्ट बनाने के लिए करना है तो बेहतर होगा कि आप इन्हें फ्रिज में ना रखें.
2. अगर आपने ध्यान दिया हो तो खरीदकर लाने के बाद आप अगर तुरंत ही अंडों को उबलने के लिए रखते हैं तो वे फूटते नहीं हैं लेकिन फ्रिज में रखे अंडे को उबालने पर वह फूट जाते हैं.
3. अंडे को फ्रिज में रखने से कंडेनसेशन होता है जो अंडे के छिलके पर मौजूद बैक्टीरिया की गति बढ़ा देता है और ऐसे अंडे का सेवन करना खतरनाक हो सकता है.
