Home Fragrance: दिनभर की भागदौड़, ट्रैफिक का शोर, औफिस का तनाव और थकान भरी शाम के बाद जब हम अपने घर लौटते हैं तो बस एक ही चीज चाहिए होती है सुकून और ताजगी और यह सुकून सिर्फ साफसुथरे कमरे से ही नहीं बल्कि अच्छी महक से भी आता है. घर की हवा जब भीनीभीनी खुशबू से महकती है तो मन अपनेआप हलका महसूस करता है.

आजकल लोग घर की सजावट के साथसाथ होम फ्रैगरैंस यानी घर को महकाने वाले प्रोडक्ट्स पर भी ध्यान देने लगे हैं. आइए, जानते हैं कि कैसे आप अपने घर को सिर्फ देखने में ही नहीं, महसूस करने में भी शानदार बना सकते हैं कुछ पुराने, कुछ नए और कुछ एकदम हट कर रूम  फ्रैशनर आइडियाज के साथ:

मार्केट में कई तरह के होम फ्रैशनर मिलते हैं जो घर की सीलन, गीले कपड़ों की बदबू या किचन की गंध को मिनटों में दूर कर देते हैं. इन में से कुछ तो कमरे की मूड सैटिंग भी कर देते हैं. इन का चयन आप अपनी पसंद और मूड के हिसाब से कर सकती हैं.

होम फ्रैगरैंस के औप्शंस

आजकल मार्केट में कई तरह के होम फ्रैगरैंस उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से चुन सकती हैं. इन में परफ्यूम डिस्पैंसर, अरोमा लैंप्स, रूम स्प्रे, एअर फ्रैशनर्स, पौटपौरी, सेंटेड औयल्स और सैंटेड कैंडल्स शामिल हैं. फ्रैगरैंस की कैटेगरीज भी अलगअलग होती हैं जैसे फ्रूटी (वैनिला, स्ट्राबैरी, चौकलेट) और फ्लोरल (जैस्मीन, गुलाब, लैवेंडर, इंडियन स्पाइस). ये खुशबुएं न सिर्फ घर को महकाती हैं बल्कि तनाव को कम कर के मूड को भी बेहतर बनाती हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...