Hosting House Party : मौसम और समय कोई भी हो हम छोटी सी खुशी को भी दोस्तों और परिवारजनों के साथ पार्टी कर के शेयर करते हैं. होटल या रैस्टोरेंट जहां बड़े आयोजनों के लिए उपयुक्त रहते हैं, वहीं यदि आप के घर में थोड़ा सा भी स्पेस है तो आप घर पर भी किसी भी छोटीमोटी पार्टी को मैनेज कर सकते हैं.

घर पर पार्टी करने का सब से बड़ा लाभ यह होता है कि होटल की अपेक्षा घर में आप और आप के मेहमान फ्री हो कर ऐंजौय कर सकते हैं क्योंकि यहां पर किसी भी प्रकार की कोई बंदिश नहीं होती है साथ ही यह होटल की अपेक्षा काफी बजट फ्रैंडली भी रहता है.

घर पर पार्टी करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है ताकि घर पर भी आप होटल जैसी पार्टी का आनंद उठा सकें :

थीम है सब से जरूरी

आजकल हौलीबुड, बौलीवुड, स्पोर्ट्स, 90 टीज, औस्कर रैड कार्पेट, सुपर हीरो, हैलोवीन जैसी पार्टी थीम प्रचलन में हैं। आप अपनी मनपसंद कोई भी थीम चुन सकते हैं. सभी मेहमानों को थीम के बारे में सूचित कर दें ताकि मेहमान थीम के अनुसार अपना आउटफिट और मेकअप डिसाइड कर सकें. जहां तक हो सके आप अपने घर की सजावट को भी थीम के साथ मैच करने का प्रयास करें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...