How To Clean Saree Stains :  सिल्क साड़ियों के रखरखाव में विशेष देखभाल की जरूरत होती है, क्योंकि इन की बनावट बेहद खास होती है और ये साङियां बहुत सौफ्ट होती हैं. हमारे देश में बनारसी, कांचीपुरम, चंदेरी, पटोला, बालूचरी, कटान, टसर और कश्मीरी सिल्क जैसी अनेक सिल्क साड़ियां देखने को मिलती हैं.

इन में कांचीपुरम साड़ी अपनी बारीक सिल्क, बुनाई और विशिष्ट बौर्डर डिजाइन के लिए जानी जाती हैं. ये साड़िया दक्षिण भारत में खास तौर पर पहनी जाती हैं. ऐसे ही अलगअलग सिल्क देश के अलगअलग हिस्सों में बनाए जाते हैं। लेकिन सभी में एक समानता होती है कि वे बेहद खूबसूरत होती हैं। ऐसे में यदि कभी इन पर दागधब्बे लग जाएं, तो इसे छुड़ाना बहुत मुश्किल होता है.

सही तरीका पता न होने पर साड़ी को नुकसान भी पहुंच सकता है. आज हम आप को कुछ टिप्स दे रहे हैं, जिन से आप सिल्क साड़ी पर लगे दाग को आसानी से हटा सकेंगे.

सिल्क साड़ी पर लगे हुए दागों को हटाना मुश्किल क्यों है

सिल्क साड़ी पर दाग जल्दी नहीं हटते क्योंकि सिल्क एक नाजुक और संवेदनशील फैब्रिक है. दाग को हटाने के लिए गलत तरीके से साफ करने पर सिल्क के धागे कमजोर हो सकते हैं और रंग भी फीका पड़ सकता है. दरअसल, सिल्क एक नाजुक फैब्रिक है। सिल्क के धागे बहुत पतले और नाजुक होते हैं, इसलिए इन्हें रगड़ने या कठोर रसायन के संपर्क में आने से नुकसान हो सकता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...