Life After Divorce: शादी के बाद जब रिश्ते नहीं संभल पाते हैं तो उसका नतीजा होता है तलाक. अगर आपको लगता है कि कपल्स के लिए तलाक सिर्फ कागज के टुकड़ों पर साइन करने जितना आसान है तो ऐसा नहीं है. तलाक के बाद डेली लाइफ में आए बदलाव के साथ ही यह स्वीकारना कि अब शादी टूट चुकी है, कई लोगों के लिए काफी कठिन होता है.
तलाक के बाद लाइफ को लेकर बहुत सारे सवाल खड़े हो जाते हैं. इन सवालों से डील करना भी मुश्किल काम है. लेकिन अगर आप बेहतर जीवन जीना चाहते हैं और खुद को खुश रखना चाहते हैं तो यहां दिए गए टिप्स को अपना कर आगे की जिंदगी को बेहतर बना सकते हैं.
कुछ तो लोग कहेंगे
जब भी किसी कपल का तलाक होता है, तो बातें बनाने वाले लोग तो जाने क्याक्या बोलते हैं. कई बार तो अपने घर के लोगों की बातें ही जीने नहीं देती. लेकिन आपने एक फैसला ले लिया है तो अब उसे लेकर शर्मिंदगी न महसूस करें क्योंकि कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना. आपको ये सब भूल कर और इग्नोर कर लाइफ में आगे बढ़ना होगा. जब आप पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा तो लोग भी कहना छोड़ देंगे.
