Adventure Safety Tips: 23 वर्षीय निशा को हमेशा एडवेंचर वाले हाइकिंग पसंद है, वह हर साल कहीं न कहीं काम से ब्रेक लेकर एडवेंचर के लिए निकल पड़ती है, इससे जो खुशियां उन्हे मिलती है, वह उनके लिए खास होती है. उन्होंने कई हाइकिंग वाली कॉम्पनियों के साथ खुद को रजिस्टर करवा लिया है, इससे उन्हे हर बार एक नया एडवेंचर वाले स्थान में जाने का मौका मिल जाता है. वह इससे काफी खुश है और हर साल उनकी ट्रैवल लिस्ट में एक नया एडवेंचर जुड़ जाता है. इसके लिए वह ऑफिस के साथ – साथ नियमित वर्कआउट और फिजिकल एक्सर्साइज़ भी करती है, ताकि वह हमेशा एनरजेटिक और फिट रहें, किसी भी परिस्थिति में खुद को संभाल सकें.

असल में एडवेंचर का नाम सुनते ही यूथ के दिलों में रोमांच की लहर दौड़ जाती है. यह नॉर्मल टूर से बिल्कुल अलग होता है. नार्मल ट्रैवल ट्रिप में आप आराम से घूमते-फिरते हैं, खाते-पीते हैं और हर पल को भरपूर एंजॉय करते हैं. लेकिन एडवेंचर ट्रिप में आप आसपास के नए-नए एक्सपीरियंस लेते हैं, इसमें अगर एडवेंचर स्पोर्ट्स की बात हो, तो यूथ हमेशा आगे रहते है.

पैराग्लाइडिंग, काया किंग, रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, या माउंटेन क्लाइम्बिंग आदि जैसी किसी भी रोमांचकारी गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी पहले से काफी बढ़ी है. युवा रोमांच और नए अनुभवों की तलाश में साहसिक पर्यटन की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जिससे यह क्षेत्र तेजी से लोकप्रिय होने लगा है. साहसिक पर्यटन युवाओं को रोजमर्रा की जिंदगी के तनाव से दूर ले जाता है और उन्हें तरोताजा होने का मौका देता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...