Intimacy Hygiene: प्रीति और ऋषि को डेट करते 6 महीने हो चुके थे और दोनों ही अपने रिश्ते को ले कर काफी आशावादी भी थे. जैसेजैसे समय बीत रहा था दोनों की नजदीकियां भी बढ़ रही थीं. यों ही दिसंबर की एक सर्द शाम दोनों को काफी करीब ले आई. एक रोमांटिक मूड जब सारी हदें पार ही करने वाला था कि ऋषि की बगल से आती गंध ने प्रिया को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया और नाखुश प्रिया ऋषि से  झेंप कर बोली, ‘‘तुम आखिरी बार कब नहाए थे?’’

ठंड के मौसम में रोमांस का अलग ही चार्म रहता है. आप एक महकदार कोलोन या परफ्यूम से अपने खास को करीब तो ले आएंगे लेकिन वे करीब रहेंगे कब तक? क्या पता आप के बदन से आती बदबू और ड्राई स्किन की रफनैस रोमांटिक मूड को एक अपसैटिंग मूड में बदल दे.

सर्दियों में हम अपनी बौडी को ऊनी कपड़ों में लपेट देते हैं. अब ऊनी कपड़ो की गरमाहट आप को ठंड से बचा लेती है. लेकिन आप की स्किन को उचित रूप से हवा पाने से रोकती भी है. नतीजा यह होता है कि बौडी पार्ट्स में खासकर आप की बगल और प्राइवेट पार्ट्स के आसपास पसीना इकठ्ठा होने लगता है और हवा की कमी से वहां गंदगी के साथ बदबू भी घर कर लेती है जो आगे जा कर बैक्टीरिया में बदल जाती है, जिस से आप को स्किन रैश, खुजली, छोटेमोटे दानों की समस्या का सामना करना पड़ता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...