Kitchen Waste Composting : आज के समय में जैविक खेती और घर में किचन गार्डनिंग का चलन तेजी से बढ़ रहा है. लोग अपने गमलों में हरीभरी सब्जियां और फूल उगाना चाहते हैं. लेकिन प्रौब्लम तब आती है जब खाद की बात आती है. प्लांट लवर अपनी किचन से खाद बनाने की सोच तो रखता है लेकिन उसका लंबा प्रोसैस देख कर परेशान हो जाता है क्योंकि महीनाभर कचरे को बालटी में जमा करना पड़ता है.

इस से बदबू आती है, मक्खियां मंडराने लगती हैं और पूरा वातावरण गंदा हो जाता है. मगर अब समय है इस झंझट को खत्म करने का. हम आप को बताएंगे एक ऐसा तरीका जिस से आप किचन वेस्ट से बना सकते हैं इंस्टैंट और दमदार कंपोस्ट और वह भी बिना बदबू और सड़ांध के.

क्यों जरूरी है किचन वेस्ट से खाद बनाना

रोजाना हमारी किचन में जो जैविक कचरा निकलता है जैसे फलसब्जियों के छिलके, चायपत्ती, अंडे के छिलके, प्याजलहसुन के छिलके, हड्डियां इन सब में बहुत न्यूट्रिशन होता है. अगर इन्हें सीधा फेंक दिया जाए तो ये न केवल प्रदूषण बढ़ाते हैं बल्कि पर्यावरण के लिए भी नुकसानदेह होते हैं. वहीं अगर इन्हें सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो ये आप के पौधों के लिए सुपरफूड बन सकते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...