फरवरी माह में बसन्त की ठंडी बयार के चलने के साथ साथ मौसम की फिजा में होली के रंग और गर्मी की गर्माहट अपना रंग घोलना प्रारम्भ कर देती है. ये समय सर्दियों की विदाई और गर्मी के आगमन का समय होता है. ऊनी कपड़े और रजाइयों का स्थान एसी, कूलर और पंखे लेने को तैयार हो जाते हैं. घरों में भी एक बार फिर साफ सफाई अर्थात डिक्लटरिंग का दौर प्रारम्भ हो जाता है ताकि गर्मियों में प्रयोग आने वाली चीजों को जगह दी जा सके. यदि आप भी अपने घर को डिक्लटर करने का प्लान बना रहीं हैं तो डिक्लटरिंग की ये चार विदेशी तकनीकें आपके लिए मददगार साबित हो सकतीं हैं.

-उसूजी

जापानी तकनीक उसूजी का तात्पर्य है 'बिग क्लीनिंग' अर्थात बड़ी सफाई. ऐसा माना जाता है कि साल में दो बार इस तकनीक से सफाई अवश्य करना चाहिए ताकि आपका घर व्यवस्थित रहे. चूंकि इस पद्धति में घर की छत से लेकर मुख्य द्वार के दरवाजे तक की आमूल चूल सफाई की जाती है. घर की दीवारों, फ़र्नीचर, दरवाजों, अलमारियों आदि को बहुत अच्छी तरह साफ करने से उनकी टूटन फूटन की मरम्मत हो जाने से उनकी आयु बढ़ जाती है और उनका लुक नया सा हो जाता है. इस पद्धति से सफाई करने से घर में पिछले एक वर्ष से प्रयोग में न आने वाली समस्त वस्तुओं को पृथक कर के घर से बाहर करके घर को एक नवीन रूप दिया जाता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...