Modern Handloom: एक समय हैंडलूम का मतलब सिर्फ साडि़यां और दुपट्टे हुआ करते थे. लेकिन आज की फैशन इंडस्ट्री ने हैंडलूम को एक नया रंग, नया रूप और नई पहचान दे दी है. अब यह केवल परंपरा नहीं बल्कि ट्रेंड बन चुका है और वह भी ग्लोबल ट्रेंड. आजकल युवा हों या उम्रदराज, जहां स्टाइल और ऐलिगैंस को जोड़ कर देखा जाए वहां आप को स्टाइल में हैंडलूम का तड़का जरूर देखने को मिलेगा. आजकल लड़कियां फ्लोरल प्रिंट्स से ज्यादा जयपुरी स्टैंप पैंट और बांधनी प्रिंट को पहन कर ज्यादा कौन्फिडैंट फील करती हैं.
ब्रोकेड फैब्रिक का इस्तेमाल
अब ब्रोकेड के जंपसूट्स और कोटपैंट सैट काफी ट्रेंड में हैं. खादी को पहले जहां धोती तक सीमित रखा जाता था वहीं अब उस कौटन की मिनी ड्रैस, हैंडलूम कोआर्ड सैट्स, जैकेटपैंट औफिस वियर और यहां तक कि कैजुअल स्ट्रीट स्टाइल तक में मौडर्न हैंडलूम की ?ालक दिखती है. डिजाइनर्स ने इसे केवल साडि़यों या शालों तक सीमित न रख कर वर्सेटाइल फैशन ऐलिमैंट बना दिया है जो वैस्टर्न और इंडियन दोनों सिलुएट्स में खूबसूरती से फिट होता है.
तो आइए जानते हैं कैसे अब हैंडलूम टाइम टेकिंग कपड़ा न रह कर पहले से अधिक किफायती हो गया है और हमारे देश के हर स्टेट में कौन सा हैंडलूम सदियों से फैमस है उसे अब नई पहचान दी जा रही है.
