Old Fashion: फैशन की असली खूबसूरती यही है कि यह बारबार बदलता है और हर बार कुछ नया ले कर आता है. लेकिन आजकल का सब से बड़ा ट्रेंड है पुराने को नए रूप में पहनना. अलमारी में रखे पुराने फैब्रिक और प्रिंट अब आउटडेटेड नहीं माने जाते, बल्कि इन्हें नए कट्स और स्टाइल्स के साथ पहनना आज की स्मार्ट चौइस है.

पुराने प्रिंट का नया अंदाज

आप को पता होना चाहिए कि ब्लौक प्रिंट, पोलका डौट्स या फ्लोरल प्रिंट आदि सदाबहार डिजाइन हैं. फर्क बस इतना है कि इन्हें पहले पारंपरिक रूप में पहना जाता था, लेकिन आज इन्हीं से बन रहे हैं मौडर्न ड्रैसेज, जैसे क्रौप टौप और स्कर्ट.

श्रग और जैकेट्स

वनपीस ड्रैस : यानी प्रिंट वही है, लेकिन कटिंग और स्टाइलिंग बिलकुल नया.

पारंपरिक फैब्रिक, वैस्टर्न टच

भारत के पारंपरिक फैब्रिक जैसे खादी, सिल्क, कौटन और लिनेन कभी पुराने नहीं होते. फर्क सिर्फ इन के यूज का है.

खादी से बना ओवरसाइज कोट

सिल्क से डिजाइनर स्कर्ट, कौटन से स्टाइलिश जंपसूट सब पुराने फैब्रिक को भी एकदम मौडर्न और ग्लैमरस बना देते हैं.

साड़ी और दुपट्टे से नया फैशन

हर घर में पुरानी साड़ियां और दुपट्टे पड़े रहते हैं. इन्हें फेंकने की बजाय अगर आप थोड़ी क्रिएटिविटी दिखाएं तो साड़ी से बन सकता है स्टाइलिश गाउन या इंडो वैस्टर्न ड्रैस.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...