Meeting with Boyfriend: घरवालों को बिना बताए बाहर जाने का निर्णय आपकी सुरक्षा और परिवार के विश्वास से जुड़ा है. सुरक्षा और गोपनीयता सबसे महत्वपूर्ण हैं. इसलिए अपने किसी बॉयफ्रेंड के साथ बहार किसी को बिना बताए जाना कई बार खतरनाक भी हो सकता है. लेकिन फिर भी अगर आपने जाने का मन बना ही लिया है, तो अपनी सुरक्षा, प्राइवेसी और बैकअप प्लान के लिए इन बेहद जरूरी बातों का ध्यान ज़रूर रखें-

बहाना भी हो ठोस

आप घर पर बिना बताए बॉयफ्रेंड के साथ जा रहें है, तो बहाना और मजबूत होना चाहिए कि किसी को शक ना हो क्योंकि एक शक आपके प्रति मां बाप के विशवास को कम कर देगा. इसलिए सोच समझ कर बहाना बनायें जैसे कि बताएं कि ऑफिस का ट्रिप जा रहा है और साथ ही अपनी किसी कुलीग का नंबर भी दें और उस कुलीग को भी पहले ही बता दें कि आप  झूठ बोलकर जा रही है और अगर घर से फ़ोन आएं तो उसे क्या बोलना है. ताकि शक की कोई गुंजाईश ही ना हो.

अपनी सुरक्षा अपने हाथ

अब आखिर बॉयफ्रेंड  के साथ जाने का फैसला पूरी तरह से आपका है तो फिर ऐसे में आपकी सुरक्षा की भी पूरी जिम्मेवारी सिर्फ आपकी ही होगी. इसलिए अपनी सुरक्षा के लिए कुछ नियमों का पालन करें. ताकि डर की कोई गुंजाईश ना रहें और ऐसा करने में कोई बुराई भी नहीं है. बॉयफ्रेंड पर अविश्वास भी नहीं है बल्कि इसे सजगता कहेंगे.

सुरक्षित जगह चुने

माना जहां जाना है उस जगह का चुनाव बॉयफ्रेंड कर रहा है लेकिन आप उन्हें अपनी प्रेफरेंस बता सकती है. जैसे कि आप  सुनसान जगह पर नहीं जाना चाहती. ऐसी जगह का चुनाव होना चाहिए जो भीड़भाड़ वाले स्थान पर हो, और पूरी तरह से सुरक्षित हो.

इस तरह की और वीडियो देखने के लिए गृहशोभा के चैनल को सब्सक्राइब करें

लाइव लोकेशन शेयर करें

किसी एक ऐसी बेहद करीबी और भरोसेमंद सहेली या दोस्त को अपनी सही लोकेशन और प्लान के बारे में ज़रूर बताकर जाएं. अगर कोई समस्या होती है, तो कम से कम एक व्यक्ति को पता होना चाहिए कि आप कहाँ हैं.

बॉयफ्रेंड के बारे में जानकारी किसी को होनी चाहिए

सुनिश्चित करें कि आपको अपने पार्टनर के आईडी प्रूफ, घर का पता और उनके किसी करीबी दोस्त/परिवार के सदस्य का संपर्क नंबर पता हो. ऐसा ना हो कि आप खुद ही अपने बॉयफ्रेंड के बारे में  हो. अगर ऐसा हो भी तो यही समय है उससे उसके पुरे परिवार के बारे में डिटेल लें. और अपनी किसी करीबी के साथ शेयर करें जिस पर विशवास करती हो. ये आपकी बहिन या दोस्त कोई भी हो सकती है.

अपनी बॉउंड्रीज़ क्लियर कर दें

किसी भी दबाव में आकर ऐसा कोई फैसला न लें जिससे आप असहज हों. अपनी बॉउंड्रीज़ क्लियर कर दें, बॉयफ्रेंड को बता दें कि साथ जाने की अपनी मंशा सिर्फ दोस्ती तक है या फिर आप इसे कुछ और आगे ले जाना चाहती है. अगर आगे नहीं ले जाना तो बॉयफ्रेंड को बता दें आप इस बॉउंड्री से बहार नहीं जाएंगी.

कैश भी रखें अपने पास

भले ही आप अपने बॉयफ्रेंड के साथ जा रही है. लेकिन पैसों के मामले में किसी पर डिपेंड ना रहें. केवल ऑनलाइन पेमेंट पर भी निर्भर न रहें. अपने पास पर्याप्त मात्रा में कैश अलग से रखें, जिसे आपके पार्टनर को भी न पता हो या जो आपके इमरजेंसी के काम आए.

पावर बैंक और चार्जर

आपका फोन हमेशा 100% चार्ज रहना चाहिए. पावर बैंक साथ रखें ताकि नेटवर्क या बैट्री खत्म होने पर आप किसी से संपर्क न खोएं.

आईडी प्रूफ

अपने ओरिजिनल आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) साथ रखें.

वेल-रिव्यूड होटल चुनें

ठहरने के लिए कोई भी ऐसी-वैसी जगह चुनने के बजाय केवल वेल-रिव्यूड और सुरक्षित होटल ही बुक करें.

इन बातों का ध्यान रखें वरना पकड़ी जाएंगी-

फैमिली शेयरिंग ऐप्स का क्या करें

Life360 या Find My Device: कई परिवारों में सुरक्षा के लिए Life360, Find My (Apple) या Google Find My Device जैसे ऐप्स इंस्टॉल होते हैं. अगर आपके फोन में ऐसा कोई ऐप है, तो उसे सीधे ‘Turn Off’ न करें, क्योंकि ऐसा करने पर घरवालों के पास तुरंत नोटिफिकेशन चला जाएगा कि आपकी लोकेशन बंद हो गई है, जिससे शक बढ़ सकता है.

इसके लिए एक पुराना या अतिरिक्त फोन इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसमें आप वह आईडी लॉगिन करके उसे अपने “कवर लोकेशन” (जैसे सहेली का घर) पर छोड़ दें. हालांकि, यह काफी जोखिम भरा होता है, इसलिए सबसे सुरक्षित यही है कि आप ऐसी स्थिति से बचें जहाँ हर मिनट ट्रैक होने का डर हो.

फोन में अगर परिवार के साथ लोकेशन शेयरिंग ऐप्स (जैसे Google Maps Live Location, Find My iPhone आदि) ऑन हैं, तो उनका ध्यान रखें.

चेक कर लें कि कहीं आपने पहले कभी अपने पेरेंट्स या भाई-बहन के साथ Google Maps पर ‘Permanent Location Sharing’ तो ऑन नहीं कर रखी है.

Google Photos, iCloud, या OneDrive में ‘Auto Sync/Backup’ ऑन रहता है. जैसे ही आप कोई फोटो खींचेंगी, वह तुरंत परिवार के साथ शेयर किए गए फैमिली टीवी, टैबलेट या लैपटॉप पर सिंक हो सकती है. ट्रिप पर जाने से पहले फोटो ऑटो-बैकअप बंद कर दें.

ट्रिप के दौरान होटल, कैफे या पेट्रोल पंप पर किए गए UPI पेमेंट (Paytm, PhonePe, Google Pay) के स्टेटमेंट में जगह का नाम साफ़-साफ़ आता है. अगर आपका बैंक अकाउंट या ऐप घरवालों से लिंक है या वे पासबुक देखते हैं, तो पेमेंट के लिए कैश (Cash) का ही इस्तेमाल करें.

होटल या कैफे के ओपन वाई-फाई (Public Wi-Fi) से कनेक्ट करने पर ऑटोमैटिक लोकेशन चेक-इन या नोटिफिकेशन ट्रिगर हो सकते हैं. अपना मोबाइल डेटा ही इस्तेमाल करें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...