Relationship tips : यह किसी के भी साथ हो सकता है कि कल आप की पुरानी लिवइन पार्टनर वापस आ जाएं और उस के एहसान आप पर इतने हों कि आप उसे रहने से मना भी न कर पाएं. मुश्किल यह कि अपनी नई लिवइन पार्टनर को कैसे समझाएं कि हम तीनों को अब एकसाथ ही रहना है. भले ही पुरानी लिवइन अलग कमरे में रहेगी और हम दोनों एकसाथ. लेकिन यह सिचुएशन भी आसान नहीं है.
इसलिए अगर आप ने भी लिवइन में रहने को चुना है और आप पार्टनर बदल भी रहे हैं तो हम आप को यहां कुछ ऐसे सिचुएशन बता रहे हैं जो आप फेस कर सकते हैं. यह समस्या दिखने में आसान लगती है लेकिन इन के साथ रहना, जीना और निभाना काफी मुश्किल भरा होता है. यह एक समस्या है और इन समस्याओं का आसान जवाब या हल नहीं है. इन के साथ ही आप को जीना पड़ेगा.
सिचुएशन क्या है
अब जिस के साथ आप हैं वह भी लिवइन पार्टनर में है और पहले वाली भी लिवइन पर्टनर थी, लेकिन अचानक एक दिन पहले वाली लिवइन पार्टनर वापस आ गई. पुरानी लिवइन पार्टनर कहती है कि इस घर में तो मैं रहती थी पहले. वह कहती है कि मैं दिल्ली चली गई थी अब वहां से बैंगलुरू वापस आ गई हूं और मेरे पास रहने की अब कोई जगह नहीं है. मैं यहीं रहूंगी. अब बताओ आप क्या करोगे?
