शादी के बाद हर लड़की की जिंदगी में कई बदलाव होते हैं और वह एक बेटी से बहू में बदल जाती हैं. हालांकि उस घर में भी उसे बेटी बनाकर रखा जाता हैं, लेकिन कई ऐसे मौके आते हैं जब लड़की को ससुराल में एडजेस्ट करना पड़ता हैं.
इसी के साथ कई मौके ऐसे भी आ जाते है जब लडकियों के लिए Embarrassing होते हैं और उनके लिए शर्मिंदा होना पड़ता हैं. तो आइये जानते है शादीशुदा लड़कियों की जिंदगी के ऐसे पलों के बारे में.
1. मैं कुछ भी गड़बड़ी नहीं कर सकती
शादी के बाद नए लोगों के बीच लड़की गैस पास करते हुए काफी अनकंफर्टेबल महसूस करती है. इस काम के लिए या तो उसे सभी के सोने का इंतजार करना पड़ता है या वॉशरूम में जाना पड़ता है.
2. शादी के बाद किचन में पहला कदम
कई लड़कियों को खाना पकाने से काफी नफरत होती है और केवल सिंपल डिशेज बनाना ही जानती है. जब शादी के बाद पहली बार किचन में प्रवेश के दौरान मीठे में कुछ स्पैशल बनाने के कहा जाता है तो परेशानी बढ़ जाती है. यहीं चिंता लगी रही कि कहीं कुछ गड़़बड़ या स्वाद बुरा न हो जाए.
ये भी पढ़ें- काउंसलिंग: सफल मैरिड लाइफ के लिए है जरूरी
