क्या आप चुपचुप रहने लगी हैं? लोग आप से शिकायत करने लगे हैं कि आप ज्यादा बात नहीं करतीं और खुद में ही खोई रहती हैं? आप का मन बेचैन रहता है और आप अकेलापन महसूस करती हैं? आप को लगता है कि अब आप खुश नहीं रह सकतीं? माना कि आज के समय में खुद के लिए समय निकालना, डिप्रैशन और तनाव से दूर रहना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन बिलकुल नहीं. इसलिए उदास होना और अकेले में सोचना छोड़ दीजिए. साइकोलौजिस्ट डा. अनामिका पापड़ीवाल के इन टिप्स पर गौर करने से यकीनन आप को फायदा मिलेगा:

1. खुद को स्वीकार करें

आप जो भी हैं, जैसी भी हैं बहुत अच्छी हैं. कोई भी अपनेआप में पूर्ण नहीं होता. इसलिए खुद को हमेशा सर्वश्रेष्ठ समझने की कोशिश छोड़ दें.

2. सुख और दुख जीवन के दो पहलू

कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं है, जिस के जीवन में दुख नहीं आता. इसलिए खुद को दुनिया की सब से दुखी महिला न समझें. सुख और दुख ही जीवन जीने के तरीकों को बताते हैं. जिस ने सुख के समय में खुद पर नियंत्रण रखा और दुख के समय संयमित रहना समझिए खुश रहने की कुंजी उसी के पास है.

ये भी पढ़ें- अगर मुझे अपनी बेटी ही बनाये रखना था तो मुझे किसी की पत्नी क्यों बनने दिया?

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...