Family : शादी सिर्फ 2 लोगों का ही नहीं बल्कि 2 परिवारों का भी मिलन होता है. हमारी संस्कृति में बहू से अपेक्षा होती है कि वह पति के परिवार को अपना माने लेकिन यह प्रक्रिया कई महिलाओं के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है.

कई मनोवैज्ञानिकों ने इस पर शोध किया है और उन के अनुसार, आत्मसम्मान और सीमाओं को बनाए रखते हुए रिश्तों को मजबूत किया जा सकता है.

नर्मी से शुरुआत

अगर आप ससुराल वालों के साथ तालमेल बैठाना चाहती हैं तो शुरुआत में ही टकराव से बचें. छोटेछोटे हावभाव जैसे:

उन के रीतिरिवाजों और पारिवारिक मूल्यों को समझने की कोशिश करें.

शुरू में ज्यादा बदलाव की उम्मीद न रखें, पहले भरोसा बनाएं.

सीमाएं तय करें

बहू को खुद को बदलने के दबाव में नहीं आना चाहिए. अगर आप को कुछ चीजें असहज लगती हैं तो सम्मानजनक तरीके से अपनी सीमाएं तय करें, जैसे:

अगर ससुराल की कोई परंपरा आप को नहीं जंचती तो प्यार से अपनी राय रखें.

अपनी व्यक्तिगत जरूरतों को नजरअंदाज न करें, चाहे वह आप की नौकरी हो या अकेले समय बिताने की इच्छा.

प्रेम की भाषा समझें

हर इंसान अपने तरीके से प्यार व्यक्त करता है. कुछ लोग शब्दों से, कुछ उपहारों से, कुछ सेवाभाव से और कुछ समय दे कर.

सासससुर की लव लैंग्वेज को सम?ाने की कोशिश करें. अगर वे सराहना पसंद करते हैं तो उन की तारीफ करें. अगर उन्हें सेवाभाव खुश करता है तो उन की सेवा करें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...