फेस्टिव सीजन दस्तक देने को है. ऐसे में कहीं दिवाली पर घर में व्हाइट वाश कराने की चर्चा है, तो कहीं लोग डेकोरेशन के लिए DIY करने की तैयारी में हैं. कुछ को तोहफों की फिक्र सता रही है, वो क्या है कि पिछली बार रीता ने अपने सास और ननद को जो गिफ्ट दी वो उन्हें खास पसंद नहीं आई, अब सास को पसंद है बनारसी लेकिन रीता ने उन्हें गिफ्ट की कौटन साड़ी. ऐसे में सास का मूड खराब की उनकी पसंदनापसंद को अच्छे से जानते हुए रीता ने उन्हें ऐसा गिफ्ट क्यों दिया. दूसरी ओर रीता का भी मूड औफ हो गया, वो सोच रही है कि पूरा दिन घर में सजावट, तरहतरह के पकवान बनाने के बाद अगर गिफ्ट थोड़ा आम हो गया तो क्या ही बात है. लेकिन उसकी सास की सोच जरा उससे जुदा है. उन्होंने तो गिफ्ट पसंद न आने की नाराज़गी भी सब रिश्तेदारों के सामने ही बयां कर दी. ऐसे में रिश्तेदारों, दोस्तों से भरे घर का मौहोल थोड़ा भारी हो गया. और रही बात रीता की तो, इतनी मेहनत के बाद भी वो फेस्टिवल का मजा नहीं उठा पाई, सिर्फ किचन और डाइनिंग रूम के चक्कर ही काटती रह गयी कि कहीं मेहमानों की आवभगत में कोई कमी न रह जाए.
