ये कहानियां प्यार में पागल प्रेमियों की हैं, जो एक समय किसी से बेइंतिहा प्यार करते थे मगर बाद में उसी को अपने हाथों मार डाला. सवाल है कि क्या आज के युवा प्यार का मतलब क्यों नहीं समझते...

कुछ अरसा पहले देश की राजधानी दिल्ली में 24 घंटों के अंदर इश्क में हत्या की दो घटनाएं सामने आईं. 27 जुलाई, 2023 की दोपहर दिल्ली पुलिस के पास एक फोन आता है कि अरबिंदो कालेज के पास पार्क में एक लड़की की लाश पड़ी है.

पार्क में कई लोगों की उपस्थिति में दिनदहाड़े किसी सिरफिरे आशिक ने सरेआम अपने प्यार की हत्या कर दी. लड़की का नाम नरगिस था और वह कमला नेहरू कालेज की स्टूडैंट थी. वह अपने इस दोस्त के साथ पार्क में घूमने आई थी. उसे क्या पता था कि वह जिस के प्यार में पागल है वही उस का खून कर देगा.

दरअसल, मर्डर करने वाले लड़के का नाम इरफान खान है जो नरगिस पर शादी के लिए दबाव डाल रहा था. शादी से इनकार करने पर उस ने रौड से सिर कुचल कर नरगिस यानी अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. उस ने लड़की के सिर पर रौड से एक नहीं कई वार किए ताकि वह बच न सके.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...