Valentine's Special : सुनील और रेखा की दोस्ती कालेज में हुई. दोनों ने साथसाथ पढ़ाई करने और कहीं आनेजाने का प्लान बनाने लगे. शांत स्वभाव के सुनील को रेखा धीरेधीरे पसंद करने लगी क्योंकि वह हर बात पर रेखा का बहुत ध्यान रखता था। उसे कहीं ले जाना हो तो अपनी बाइक पर ले जाता था। ऐसे ही करीब 1 साल बीत गया। दोनों कालेज पास आउट हो कर नौकरी की तलाश में जुट गए. रेखा को जौब मिल गई, लेकिन सुनील को उस के मनमुताबिक जौब नहीं मिली. रेखा खुश थी कि दोनों को नौकरी मिल गई है और वे एक नई जिंदगी की शुरुआत कर सकेंगे।
एक दिन जब रेखा के कलीग ने रेखा और सुनील को मुंबई की चौपाटी पर देखा, तो मिलने चला आया और रेखा के काम की तरीफ सुनील से करने लगा, मगर उसे रेखा की इतनी तारीफ करना पसंद नहीं आई. रेखा यह समझ गई और उस व्यक्ति के जाने के बाद उस ने सुनील को समझाने की कोशिश की, लेकिन सुनील उस की बात समझ नहीं पा रहा था. अंत में दोनों में इस बात को ले कर काफी कहासुनी भी हो गई.
रेखा खुद औटो कर घर वापस आ गई, लेकिन सुनील की ऐसी बातों से वह दुखी हो चुकी थी. इतना शांत दिखने वाला सुनील इतनी लड़ाई कैसे कर सकता है? यह सब बात उस की समझ से बाहर थी.
