Destination Wedding : जैसेजैसे हम शिक्षित हो रहे हैं, वैसेवैसे पुरानी प्रथाओं से किनारा करते जा रहे हैं। बाकी चीजों की तरह अब लोगों का शौर्टकट वाली शादी में ज्यादा दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। बढ़ती महंगाई और रुढ़िवादी प्रथाओं के चलते कई सारे लोगों को रीतिरिवाजों वाली शादी ढकोसलेबाजी लगती है. कई लोगों का मानना है कि शादी में बारातियों पर खर्च करने के बजाय चुपचाप कोर्ट मैरिज कर लो और सारा खर्चा अपनेआप पर और हनीमून पर करो, क्योंकि ऐसे लोगों को ऐंटरटेन करने से क्या फायदा जो शादी में आ कर खातेपीते हैं और पीछे से बुराई करते हैं.

लेकिन आज के मौडर्न युग में एक ऐसे तबके के भी लोग हैं जिन का मानना है कि शादी जिंदगी में एक ही बार होती है, तो वह यादगार और धूमधाम से होनी चाहिए. ऐसे सुविचारों को फौलो करने वाले कई लोग शादी के दौरान होने वाली रस्में जैसे हलदी, मेहंदी, दुलहन की डोली, दूल्हे की घुड़सवारी, प्री वैडिंग फोटोशूट आदि सभी का मजा लेना चाहते हैं. शादी के दौरान हुई ये सारी रस्में सिर्फ दूल्हादुलहन का ही नहीं, बल्कि शादी में आए बरातियों का भी दिल खुश कर देती हैं. लिहाजा, शादी के इस माहौल का मजा लेने के लिए डैस्टिनेशन वैडिंग की प्रथा शुरू हुई.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...