Mother's Day 2026 : 15 साल की स्वेता जब अपनी मां को ले कर यूरोप टूर पर घूमने जाने वाली थी, तो पहले उसे चिंता हुई कि वह मां को साथ ले कर कैसे जाए क्योंकि मां इंडियन आउटफिट पहनती है और वह मां को वैस्टर्न आउटफिट पहनाना चाहती थी.
ऐसे में, उस ने मां के साथ इस बारे जब बात की, तो मां का कहना था कि वह इंडियन आउटफिट में ही विदेश घूमेंगी, लेकिन स्वेता चाहती थी कि वह मां को मौडर्न आउटफिट से परिचय करवाए. उस ने तरकीब निकाली और एक स्टाइलिस्ट से संपर्क किया और उसे घर बुला ली. स्टाइलिस्ट ने मां को समझाया कि वह उन के लिए ऐसी आउटफिट देगी, जिसे पहन कर वे खुद को स्मार्ट महसूस करने के अलावा आरामदायक भी महसूस कर सकती हैं.
स्टाइलिस्ट की बात स्वेता की मां को समझ में आई और उन्होंने अपना आउटफिट से ले कर ऐक्सैसरीज, शूज आदि सब बदल डाली. करीब 1 महीने की इस सेशन ने उन्हे स्मार्ट लेडी बना दिया. इस के बाद जब उन्होंने यूरोप जा कर फोटो खिंचवा कर सोशल मीडिया पर डाली, तो किसी को भी यह समझना मुश्किल था कि यह वही लेडी है, जो एकदम घरेलू थी. इतना ही नहीं आज स्वेता की मां को अपना आइडेंटिटी मिल चुका है और वे जान चुकी हैं कि किस आउटफिट से वे किसी भी पार्टी की रौनक बन सकती हैं.
