Mother's Day 2026 : अगर आप चाहती हैं कि आप की मां जमाने के साथ कदम से कदम मिला कर चलें, तो आज से ही उन्हें टेक्नोलौजी फ्रैंडली बनाना शुरू कर दें. माना कि शुरू में वे आप से नाराज होंगी और कहेंगी कि मेरे पास अपने काम क्या कम हैं जो अब मैं यह भी सीखूं? लेकिन आप को उन्हें प्यार से इस को सीखने के फायदे और न सीखने के नुकसान बताने हैं.
उन्हें बताएं कि किस तरह डिजिटल पेमेंट देख कर बिल आदि जमा करने के लिए उन्हें किसी का मुंह देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब शौपिंग करने जाने पर उन्हें पैसों के खोने का डर नहीं होगा बल्कि अब वे पेटीएम और कार्ड से खुद शौपिंग कर पाएंगी। इस तरह बड़े ही मजेदार तरीके से सीखने के लिए प्रेरित करना है ताकि उन्हें यह कोई काम न लगे बल्कि वह उन के टाइमपास करने और नौलेज लेने का आसान तरीका बन जाएं।
मां का टेक्नोलौजी से परिचय कैसे कराएं
व्हाट्सऐप पर वौयस नोट्स : मां को बताएं कि अब अपने दिल की बात कहने के लिए उन्हें किसी भाषा का मुंह देखने की जरूरत नहीं है बल्कि एक छोटा सा बटन दबा कर वे दिल की बात कह सकती हैं. यह उन के लिए पुराने वौकीटौकी जैसा रोमांचक लगेगा। अगर उन्हें इंग्लिश में टाइप करना नहीं आता और हिंदी में समय ज्यादा लगता है तो इसे यूज कर सकती हैं.
