इस साल का कोरोना लॉकडाउन में ही मदर्स डे भी आ गया, लॉक डाउन और सोशल डिस्टैन्सिंग की वजह से ये साल थोड़ा चुनौती भरा है . इस बार आप हमेशा काम आने वाले आइडियाज़ इस मदर्स डे पर आप नहीं कुछ कर सकते आप माँ के लिए केक, तोहफ़ा और फ़ूल नहीं ख़रीद सकते. आप उनके लिए कोई ट्रिप प्लान नहीं कर सकते और आप कही बाहर रहते है, तो आप उनसे मिलने भी नहीं जा सकते हैं. लेकिन इसका मतलब ये तो नहीं की हम मदर्स डे मना नहीं कर सकते और अपना प्यार उन्हें नहीं दिखा सकते.
हम आपके लिए लॉक डाउन में मदर्स डे के लिए बहुत सारे विकल्प लेकर आये है, फिर चाहें आप माँ के साथ रह रहे हों या उनसे दूर. ये सभी विकल्प कुछ अलग, आपके बजट में और नए हैं जो आप इस मदर्स डे घर के बाहर जाए बिना कर सकते हैं.
इन सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें की आप इस मदर्स डे पर सिर्फ सोशल मीडिया पर फोटोज़ ही ना डालें, जहां शायद आपकी मां देख भी न पाए. कोशिश करें कि दोस्तों और दुनिया को दिखाने की बजाय अपनी मां को स्पेशल महसूस करवाए.
ये आइडिया उन लोगों के लिए जो अपनी माँ से दूर रह रहें हैं.
