रीता की लाइफ से सैक्स धीरेधीरे गायब होता जा रहा था. वह इस का कारण नहीं जान पा रही थी. एक दिन अनजाने में उस ने सैक्सी लौंजरी पहनी जिसे देख उस का पति रोहित उस की ओर तुरंत अट्रैक्ट हो गया और उसे इसी तरह की लौंजरी पहनने की सलाह दी. इस सलाह पर अमल करने के बाद उन पतिपत्नी की सैक्स लाइफ फिर से खुशियों से भर गई. यह सिर्फ एक उदाहरण ही नहीं है बल्कि अगर हम बात करें मौडल्स की, तो वे बिकिनी वगैरह के कारण ही चर्चा में रहती हैं. उन की इसी झलक को पाने के लिए लोग दीवाने रहते हैं. दरअसल, सैक्सी दिखना व देखना सभी को अच्छा लगता है. सो, आप भी लेटैस्ट व सैक्सी गारमैंट्स पहन कर खुद को बनाएं ज्यादा सैक्सी.
ब्रा हो स्टाइलिश
भले ही आप 35 वर्ष की उम्र क्रौस कर गई हों लेकिन मन में यह सोच न पालें कि अब क्या जरूरत है इतनी स्टाइलिश ब्रा पहनने की. इस उम्र में भी आप की सैक्सी लौंजरी आप के पार्टनर को आप की ओर खींचेगी. आप ही सोचिए, अगर आप अपने पार्टनर के पास बैठी हैं और आप की नैट वाली स्ट्रिप दिखाई दे तो क्या पार्टनर आप को अपनी बांहों में लेने को मजबूर नहीं हो जाएगा. सो, ट्राई करें नैट वाली, विदआउट स्ट्रिप, पैडिड, कलरफुल, कंफर्टेबल, केज व लौंगलाइन ब्रा पहनने की, क्योंकि जहां फिटिंग के मामले में इन का कोई जवाब नहीं वहीं स्टाइल भी इन का जबरदस्त होता है.
