Long Distance : हाल ही में मुसकान और सौरभ की लवस्टोरी सब की जबान पर है. लौंग डिस्टैंस में उन के बीच इस कदर दूरियां आईं कि मुसकान ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया. वजह बहुत सी रही होंगी लेकिन सब से बड़ी वजह है लौंग डिस्टैंस क्योंकि एक पार्टनर के साथ न रहने पर ही नए साथी के लिए जीवन में जगह बनती है. यही लौंग डिस्टैंस यदि गैर शादीशुदा पाटनर्स के बीच आए तो खतरा बस ब्रेकअप का होता है. लेकिन शादी के बाद यह औप्शन सिलेबस में समझ नहीं आता और फिर जो नतीजे सामने आते हैं वे कभी सही नहीं होते.

चाहे मुसकान सौरभ का केस हो या ऐक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़े और भी कई केस, ये सभी हमारे जीवन और रिश्तों में शक का बीज बोने का काम ही करते हैं.

लौंग डिस्टैंस रिलेशनशिप यानी दूर रह कर निभाए जाने वाले रिश्ते अकसर मुश्किलों से भरे होते हैं. जब पतिपत्नी लंबे समय तक अलग रहते हैं, तो विश्वास और पारदर्शिता की परीक्षा होती है. लेकिन कई बार यह दूरी शक को जन्म देती है, खासकर जब पति अपनी पत्नी को अपनी मिल्कियत समझने लगते हैं. वे यह जानने की कोशिश करते हैं कि पत्नी किस से मिली, किस से बात की, कब और कहां गई वगैरह. इस तरह का संदेह रिश्ते को कमजोर कर सकता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...