कोरोना काल के बाद से बच्चों से कुछ हद तक दूर रहने वाला इंटरनेट अब उनकी जरूरत बन गया है. आज उनकी एकेडमिक क्लास से लेकर समर कैम्प और हॉबी क्लासेज सभी ऑनलाइन ही हो रहीं हैं ऐसे में अब इंटरनेट, लेपटॉप और मोबाइल उनकी जिंदगी का एक आवश्यक हिस्सा बन चुका है. यूं तो तकनीक के मामले में बच्चे बड़ो से काफी आगे होते हैं परन्तु इंटरनेट के खतरों और उसे यूज करते समय बरतने वाली सावधानियों से वे अनजान रहते हैं इसलिए उन्हें इंटरनेट एटिकेट्स का बताया जाना अत्यंत आवश्यक है-
-बच्चों के द्वारा प्रयोग में लाये जा रहे गजेट्स में पेरेंटल फीचर का उपयोग अवश्य करें ताकि एडल्ट कंटेंट से वे बचे रहें.
-उन्हें बताएं कि नेट पर किसी से भी घर का पता, मोबाइल नम्बर, ईमेल एड्रेस तथा व्यक्तिगत जानकारी न शेयर करें.
-गेम खेलते समय आने वाले पॉप अप, एड या साइट पर क्लिक न करें.
ये भी पढें- जानें रिटायरमेंट के लिए उम्र के किस पड़ाव पर करनी चाहिए सेविंग
-स्क्रीन पर दिखने वाले किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करने के स्थान पर केवल परिचित लोगों को ही कॉन्टेक्ट करें.
-किसी भी प्रकार की सेल्फी आदि को पोस्ट न करें क्योंकि आजकल नेट से किसी भी फोटो को लेकर उसका दुरुपयोग किया जाना कठिन कार्य नहीं है.
