Sexual Guilt : पतिपत्नी के बीच यौन संबंधों के दौरान चिंता, अपराधबोध, शर्म या संकोच को सैक्स गिल्ट या यौन शर्म कहा जाता है. विकासशील देशों में यौन कुंठा एक बहुत बड़ी समस्या बन गई है.
मनोचिकित्सक स्वाति के अनुसार इन दिनों उनके मानसिक रोगियों में 70% सैक्स गिल्ट के शिकार हैं. सैक्स गिल्ट के शिकार 90% मरीज महिलाएं हैं. भारत में 18 से 40 वर्ष की हर 1000 औरत में 1 औरत यौन कुंठा का शिकार है. यह आंकड़े चौंकाने वाले हैं तथा युवाओं के लिए चिंता करने की आवश्यकता है.
सैक्स गिल्ट एक जीवनशैली से संबंधित मनोविकार है. जब देश धीरेधीरे तरक्की करता है तो लोगों को उपभोग में अन्य वस्तुओं की तरह सैक्स संबंधित मनोरंजन भी बढ़ जाता है. सैक्स का अधिक उपयोग कुछ युवाओं को यौनकुंठा का शिकार बना देता है.
डा. स्वाति बताती हैं कि यौन कुंठा के शिकार उन के अधिकांश मरीजों को पता ही नहीं होता कि वे यौन कुंठा के शिकार हैं. जब वे बहुत उम्र तक शादी या सैक्स के लिए तैयार नहीं होते या पुरुष को संतुष्ट न करने के कारण उन के तलाक की नौबत आ जाती है तब फैमिली काउंसलर या मनोचिकित्सकों द्वारा उन्हें उन की बीमारी बताई जाती है.
ऐसे में निम्नलिखित प्रश्नों पर विचार कीजिए-
