सवाल
मैं अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता हूं. वह भी मुझ से उतना ही प्यार करती है. हमारा दांपत्य जीवन काफी खुशहाल है. लगता है कि हम आदर्श जीवनसाथी हैं पर कभी कभी मुझे पत्नी की कुछ गतिविधियों से ऐसा आभास होता है कि उस की किसी के साथ सैटिंग है. मैं यह भी नहीं जानता कि इस में कुछ सचाई है या यह मेरे मन का वहम है. अपने दिमाग के इस संशय को कैसे दूर करूं?
जवाब
पति पत्नी के परस्पर विश्वास पर ही दांपत्य जीवन की बुनियाद टिकी होती है. शक का कीड़ा इसे खोखला कर देता है. आप स्वयं स्वीकारते हैं कि आप की पत्नी आप को बहुत प्यार करती है, फिर भी आप किसी अज्ञात संशय से घिरे हुए हैं. अपने मन से इस वहम को निकाल दें.
ये भी पढ़ें...
पति पत्नी के रिश्ते में हैवान बनता शक
शक एक ऐसी लाइलाज बीमारी होती है जिसका कोई इलाज नहीं, अगर एक बार यह किसी को खास कर पतिपत्नी में से किसी को अपनी चपेट में ले ले तो वह इंसान को हैवान बना सकती है. हाल ही में कुछ ऐसी ही घटना हैदराबाद में देखने को मिली जहां अवैध संबंधों के शक पर एक महिला ने अपने पति को ऐसी सजा दी जिसका दर्द शायद वह अपनी जिन्दगी में कभी नही भुला पाएगा. आप यह जानकर दंग रह जाएंगे की ३० साल की इस आरोपी महिला ने पति से विवाद होने पर चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश की जिसके चलते उसके पति को काफी गंभीर चोटें आर्इं.
