Aamir Khan Personal Life : आमिर खान के तीसरी शादी की खबर ठंडी भी नहीं हुई थी कि अब आमिर और नवविवाहिता गौरी के 100 करोड़ के नए घर की चर्चा जोरों पर है. खार के यूनियन पार्क में बन रहा ये “स्काई विला” कई फ्लैट्स तोड़कर बनाया जा रहा है. प्रोजेक्ट पूरा होने में अभी सालों लगेंगे. हर जोड़ा सपना देखता है अपने घर का पर जब वो सपना 100 करोड़ का हो तो सुर्खियां बनना तो तय है.

सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस आलीशान घर में सिर्फ आमिर-गौरी और बेटा किवन नहीं बल्कि जुनैद और आज़ाद के लिए भी जगह रखी गई है. ऊपरी तीन मंजिलें एक परिवार की और उसी इमारत में बाकी बच्चे भी. देखने में तो ये आदर्श परिवार लगता है क्या एक ही छत के नीचे लाने से वो रिश्ते फिर से जुड़ जाएंगे जो बार-बार टूटे हैं? परफेक्शन के चक्कर में 3 शादियां कर लेने वाले मिस्टर परफेक्शनिस्ट के लिए क्या अब परफेक्ट फैमिली बनाना आसान होगा?

इस तरह की और वीडियो देखने के लिए गृहशोभा के चैनल को सब्सक्राइब करें

100 करोड़ लगा कर आप सबसे महंगा झूमर, इटालियन मार्बल और स्विमिंग पूल तो ले आएंगे पर बताइए किस शोरूम में “भरोसा” और “समझ” बिकता है? पहली शादी में प्यार कम पड़ा, दूसरी में स्पेस अब तीसरी में विला बड़ा करके गैप भरने की कोशिश?

शायद आमिर ये साबित करना चाहते हैं कि रिश्ते टूट भी जाएं तो उन्हें एक इमारत में “री-यूनियन” किया जा सकता है. पर सच्चाई ये है कि दीवारें जोड़ना आसान है पर दिल जोड़ना मुश्किल. तो 100 करोड़ का सवाल ये नहीं कि विला कैसा होगा, सवाल ये है कि वहां “घर” जैसा लगेगा भी या नहीं?

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...