Relationship Advice: आज के समय में शादी सिर्फ एक पतिपत्नी का रिश्ता नहीं है बल्कि शादी एक उम्रभर का साथ है जिसे 2 इंसान मिल कर निभाते हैं. जहां एक तरफ पहले के लोगों में पतिपत्नी का रिश्ता काफी फौर्मल रहता था और काफी कुछ ऐसा था जिस के बारे में पतिपत्नी भी आपस में बात करने में शरमाते थे वहीं आज के समय में पतिपत्नी एकदूसरे के दोस्त बन कर रहते हैं. कहा जाता है कि सब से मजबूत अगर कोई रिश्ता होता है तो वह रिश्ता होता है दोस्ती का.
आज भी कई ऐसे लोग हैं जो अपने पार्टनर से खुल कर बात नहीं करते और एकदूसरे के साथ रहते हुए उन्हें यह तक नहीं पता होता कि उन के पार्टनर को क्या पसंद है और क्या नहीं. ऐसे में यह रिश्ता सिर्फ एक ऐसा रिश्ता बन कर रह जाता है जिस में धीरेधीरे प्यार खत्म होने लगता है और सिर्फ जिम्मेदारी रह जाती है.
आज हम आप को बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें फौलो कर आप अपने पार्टनर के साथ दोस्ती का रिश्ता कायम कर सकते हैं और अपने आने वाले फ्यूचर को और भी सुनहरा बना सकते हैं.
जानें एकदूसरे की पसंदनापसंद
सब से पहले तो पार्टनर्स को एकदूसरे की पसंदनापसंद के बारे में अच्छे से पता होना चाहिए और हो सके तो ऐसा कुछ बिलकुल न करें जो आप के पार्टनर को नापसंद हो. ऐसा करने से आप का पार्टनर आप से और भी ज्यादा प्यार करने लगेगा.
