Relationship Advice: अलका और धीरेन 2 साल से एकदूसरे को जानते थे. साथ काम करते हुए दोनों में प्यार हो गया तो शादी करने का फैसला कर लिया. दोनों के परिवारों की मरजी से उन की सगाई हो गई और 2 महीने बाद शादी फिक्स हो गई. लेकिन अचानक एक दिन दोनों के रिश्ते में दरार आ गई.
बात दरअसल यह हुई कि धीरेन ने अलका का व्हाट्सऐप मैसेज पढ़ लिया जो उस ने अपने ऐक्स बौयफ्रैंड को भेजा था. बात कुछ खास नहीं लिखी थी. बस ऐसे ही हालचाल पूछा था. लेकिन धीरेन को लगा कि अभी भी दोनों टच में हैं. अलका ने बहुत समझाया कि ऐसा कुछ भी नहीं है जैसा वह समझ रहा है. लेकिन धीरेन कहां कुछ सुनने वाला था. उसे तो यही लग रहा था कि अलका उस से झठ बोल रही है, धोखा दे रही है और ऐसी धोखेबाज लड़की से अब शादी नहीं करनी. इधर अलका को इस बात का पछतावा होने लगा कि उस ने धीरेन से अपना पासवर्ड शेयर ही क्यों किया? क्यों उस पर विश्वास किया जो उस ने कहा था कि अब हम दोनों एक होने जा रहे हैं तो उन के बीच कोई दुरावछिपाव जैसी बात नहीं रहनी चाहिए.
