Silver Nipple Cups: सिल्वर निप्पल कप्स, जिसे सिल्वर कप भी कहा जाता है, स्तनपान कराने वाली माओं के लिए एक प्राकृतिक और प्रभावी प्रोडक्ट है, जो निप्पल में होने वाले दर्द और दरारों से राहत पाने में मदद करता है. ये छोटे कप सिल्वर से बने होते हैं और इनमें प्राकृतिक रोगाणुरोधी, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीफंगल गुण होते हैं.

ये कप आमतौर पर 99.9 प्रतिशत शुद्ध चांदी से बने होते हैं और निप्पल क्षेत्र पर आराम से फिट होने के लिए ढाले जाते हैं. इनमें कोई क्रीम या रसायन नहीं होता, इसलिए ये उन स्त्री को पसंद आते हैं जो अधिकतर नैचुरल चीजों को पसंद करते है.

क्या है इसका इतिहास

सिल्वर निप्पल कप्स का इतिहास सदियों पुराना है, और यह प्राकृतिक उपचार विधियों से जुड़ा है. चांदी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो स्तन के संक्रमण को रोकने और उपचार को बढ़ावा देने में मदद करते हैं.

माओं को निप्पल की समस्याओं से राहत देने के लिए चांदी का उपयोग एक पारंपरिक उपाय रहा है और इस कड़ी में सिल्वर निप्पल कप्स का प्रयोग आज की नई माएं करने लगी है.

ये सिल्वर निप्पल कप्स ऑनलाइन या बाजार में आजकल आसानी से मिल जाते है. इस बारें में ग्रेटर नोएडा के मदरहुड अस्पताल की लेक्टेशन कंसल्टेंट और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मुस्कान रस्तोगी कहती है कि सिल्वर निपल्स उन माओं के लिए अधिक फायदेमंद होता है, जिन्हें बच्चे को दूध पिलाते समय निप्पल में दर्द, जलन या फटने की समस्या हो रही हो.
आजकल की नई माओं ने सिल्वर निप्पल कप्स को प्रयोग करना शुरू कर दिया है और इसका ट्रेंड काफी बढ़ा है, जो शुरू में बच्चे को स्तनपान के दर्द से राहत दिलाने में मदद करती है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...