Social Media: आज का समय डिजिटल तकनीक और सोशल मीडिया का है. हमारे जीवन का प्रत्येक पहलू अब डिजिटल हो चला है. चाहे वह पढ़ाई हो, कामकाज हो या फिर व्यक्तिगत संबंध इन में से सब से प्रमुख और व्यापक रूप से उपयोग में आने वाला माध्यम है व्हाट्सऐप. किसी समय में यह साधन अपनों से जुड़ने का, आपसी संवाद को आसान और त्वरित बनाने के लिए उपयोग में लाया जाता था. व्हाट्सऐप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफौर्म अब हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं.

हम इन्हें अपने दोस्तों, परिवार और काम के सहयोगियों के साथ जुड़े रहने के लिए उपयोग करते हैं. हालांकि, इन सारे प्लेटफौर्म पर अधिक समय बिताना और वास्तविक जीवन में अपने रिश्तों के लिए कम समय देना आपसी रिश्तों में नुकसान पहुंचा रहा है. परंतु समय के साथ यही माध्यम अब आपसी रिश्तों में दूरी, भावनात्मक रिक्तता और गलतफहमियों का कारण बनने लगा है.

व्हाट्सऐप बेहद लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफौर्म है. यह लोगों के लिए व्यावसायिक एवं व्यक्तिगत संवाद का महत्त्वपूर्ण साधन बन चुका है. हालांकि यह भी कुछ लोगों के लिए एक चिंता का भी कारण बनता जा रहा है क्योंकि कुछ लोगों का कहना है कि यह आपसी रिश्तों में तनाव और दूरी पैदा कर रहा है. व्हाट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफौर्म पर बातचीत करने की आदत आपसी रिश्तों को खराब कर सकती है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...