Summer Tips :  गरमियों का आगमन हो चुका है.मार्च अप्रैल के महीने में ही गरमी ने पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं.आने वाले महीनो में क्या होगा, यह सोच कर ही मन में बेचैनी सी होने लगती है.

इसलिए परेशानी आने से पहले उस का निदान करना ही बेहतर है.गरमियों में कैसे हम अपने घर को ठंडा रख सकते हैं, इस के लिए कुछ तरीके अपनाने होंगे जिस की तैयारी हम अभी से शुरू कर दें तो बेहतर होगा.

गरमियों में बिना एसी चलाए भी घर को ठंडा रखने के कई आसान और किफायती उपाय अपना सकते हैं. इस इकोफ्रैंडली स्टाइल से बिजली की बचत होगी और घर प्राकृतिक रूप से ठंडा रहेगा और स्टाइलिश भी लगेगा.

वैंटीलेशन है जरूरी

दिन के समय कमरों की खिड़की बंद रखें जिस से गरमी अंदर न आ सके.शाम के समय खिड़कियां खोल दें जिस से ताजा हवा आ सके और उमस घर से बाहर निकल सके.

हरियाली दें ठंडक और सौंदर्य

अपने घर में इंडोर पौधे लगाएं जो घर को ठंडक तो देंगे ही साथ में आप के घर का सौंदर्य भी बढ़ाएंगे.साथ ही आप छत पर व बालकनी में पौधे लगाएं क्योंकि जितनी ज्यादा हरियाली रहेगी, गरमी उतनी दूर रहेगी साथ ही घर का वातावरण भी प्रदूषण रहित रहेगा.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...